माडा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी समूह द्वारा बंधौरा के शासकीय विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 2000 से ज्यादा शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्थानीय युवाओं एवं अदाणी समूह के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।