माडा: ग्राम पंचायत क्षेत्र कोयल खुद में दिखा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
जिले के माडा वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र कोयलखुद में उसे समय हड़कंप मच गया जब गांव वालों ने गांव में अजगर होने की बात सुनी वही अजगर को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र कोयलखुद में राम सागर शाह के घर के पास अजगर देखा गया जिससे गांव में हड़कंप मच गया वही देखने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई