माडा: वन परिक्षेत्र बरगवां के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भुगतान कराने के लिए फड़ मुंशियों ने कलेक्टर से गुहार लगाई
वन परिक्षेत्र बरगवां के पूर्वी वन समिति गोरवानी अंतर्गत तेंदूपत्ता फड़ सिंदूरी, झरिया, जल्फाडोल, अ ब स द एवं गोरा सह फड़ों में करीब साढ़े आठ लाख तेंदूपत्ता मानक गड्डियों का भुगतान ठेकेदार एवं के्रता के द्वारा करीब 12 सौ श्रमिको को भुगतान नही किया जा रहा है। फड़ मुंशियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।