मढ़ौरा: टेहटी में सड़क पार करते समय दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
Marhaura, Saran | Apr 14, 2026 थानाक्षेत्र के टेहटी में पैदल सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया जिससे किसी अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार दिया । इस दौरान घायल को सोमवार की रात्री करीब दस बजे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने ईलाज किया। घायल व्यक्ति टेहटी निवासी 25 वर्षीय विद्यालाल महतो बताया जाता है जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।