कोरबा: कोरबा में गर्मी का कहर, पेड़ों से गिरकर मर रहे चमगादड़; बढ़ते पर्यावरण संकट ने बढ़ाई चिंता
Korba, Korba | May 24, 2026 छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा में इस बार नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज धूप, झुलसाने वाली लू और लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि अब इसका असर वन्यजीवों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।