कुम्भराज: जिले में प्रधानमंत्री आवास कुटीर के लिए विशेष सूचना, कलेक्ट्रेट में 30 जून को सभी ग्राम पंचायत की होगी विशेष जनसुनवाई
Kumbhraj, Guna | Jun 24, 2026 गुना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए 30 जून को कलेक्ट्रेट में विशेष जनसुनवाई होगी। 24 जून को जनसंपर्क विभाग ने बताया जिले के सभी ग्राम पंचायत के पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत लोगो की मांग शिकायत आवास की किस्त भुगतान से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा जिले की सभी ग्राम पंचायत से हितग्राही समस्याएं शिकायतों का समाधान कर सकते है।