पूरनपुर: नगर के मोहल्ले में किशोरी से गैर समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़, फ्रिज मैकेनिक पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ और जातिसूचक गालियां देने के आरोप मामले में पुलिस ने फ्रिज मैकेनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की शाम करीब छह बजे फ्रिज खराब होने पर करीमगंज निवासी शाहिद घर पर फ्रिज ठीक करने आया था। 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज।