मेहनगर: तरवां थाना की पुलिस टीम ने छेड़खानी और मारपीट के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक कांता प्रसाद पाल व मय हमराह फोर्स ने छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में वांछित तीन आरोपियों रामअवतार राजभर, भोलू उर्फ विशेष राजभर और गौतम राजभर को गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।