मोदीनगर: लोकसभा चुनाव के संबंध में राष्ट्रीय लोकदल एवं भाजपा संगठन की संयुक्त बैठक का आयोजन मोदीनगर में किया गया
बागपत लोकसभा सीट के एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के चुनाव के संबंध में राष्ट्रीय लोकदल एवं भाजपा संगठन की संयुक्त बैठक का आयोजन मोदीनगर में किया गया।जिसमें चुनाव संबंधी कार्य प्रणाली एवं आने वाली चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में मोदीनगर विधायक व आरएलडी के पदाधिकारी मौजूद रहे।