मोदीनगर: मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की उत्थान फाउंडेशन द्वारा अंकुरम स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ
उत्थान फाउंडेशन द्वारा मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की अंकुरम स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में आए लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच पहुंची।