मोदीनगर: मोदीनगर कार्यालय पर विधायक ने जैन चौपाई लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों से बात की
भारतीय जनता पार्टी की मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने अपने मोदीनगर कार्यालय में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। बुधवार को अलग-अलग लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बिजली पानी समेत अन्य समस्याओं के बारे में बताया। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।