चंदनकियारी: किशन मोदक केस: लाघला गांव में अमर बाउरी का बड़ा ऐलान, 7 दिन की दी डेडलाइन
चंदनकियारी थाना क्षेत्र के संथाल लाघला गांव में मंगलवार को करीब 12 बजे भाजपा नेता एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर बाउरी ने मृतक किशन मोदक के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।अमर बाउरी ने कहा कि बीते 12 मई को झामुमो समर्थित तत्वों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट में किशन मोदक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।