बांधवगढ़: उजनिया में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, कोतवाली में मामला दर्ज
उमरिया जिले के ग्राम उजनिया में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कंचन सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के ही विजय प्रकाश सिंह और अल्पना सिंह ने उसे घर के अंदर ले जाकर आंगन में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच