कटनी नगर: इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में हुई घटना
पन्ना जिले के शाहनगर के सुग़हरा गाँव निवासी प्रसूता को जिला अस्पताल प्रसूता वार्ड लाया गया जहां उसने नवजात को जन्म दिया जिज़के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस संबंध डाक्टर श्रद्धा द्विवेदी ने आज शुक्रवार शाम 7 बजे जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रसूता को जबलपुर मेडिकल रिफर किया गया था।