सबलगढ़: नगर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों से जाम, सब्जी मंडी शिफ्टिंग के बीच ट्रैफिक व्यवस्था पर कार्रवाई नहीं
सबलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 552 (NH 552) पर मंडी संतर नंबर 3 और 4 के सामने नो पार्किंग जोन में दो दर्जन से अधिक निजी व्यावसायिक वाहन खड़े रहते हैं। इन वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है सोमवार सुबह 8 बजे अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तीसरे दिन भी अवैध पार्किंग से व्यावसायिक वाहन नहीं हटाए गए