पूरनपुर: वक्तापुर शिवपुरिया में धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो किसान गंभीर घायल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर शिवपुरिया में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो किसान गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार गंगाराम (60) पुत्र तोताराम और गयादीन (50) पुत्र नत्थू लाल खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर दोनों बचाव के लिए खेत में लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए। आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे