चौरीचौरा: टेबल फैन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपा बाजार चमड़ा मंडी में टेबल फैन की चपेट में आने से एक गंभीर रूप से घायल हो गया आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरी चौरा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महदेवा अदाई निवासी रामप्रवेश भारती उम्र 45 वर्ष चमड़ा मंडी में चमड़ा छीलने का कार्य करते हैं रोज की भांति वह कार्य कर रहे थे।