मैनपुरी: मैनपुरी में महिला को हिप्नोटाइज कर जेवर ठगने का मामला सामने आया
मैनपुरी में हिप्नोटाइज कर जेवर ठगने का मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी कंचन पाण्डेय ने बताया कि भोजपुरा क्रॉसिंग स्थित अपने मायके गई थीं और वहां से जिला अस्पताल दवा लेने पहुंची थीं। पीड़िता के अनुसार, जब वह जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के सामने गेट नंबर-2 के पास खड़ी थीं, तभी दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और उनके कुंडल ले गए।