अकबरपुर: मुबारकपुर लाटा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने अपने घर के एक कमरे में छत पर लगे पंखे के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि मृतक का नाम छोटू पुत्र स्व0 पुत्तीलाल उम्र करीब 28 वर्ष है।