कानपुर: उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम ने किदवई नगर थाना क्षेत्र से 50 हजार के इनामिया को लखनऊ से किया गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट के किदवई नगर थाने में दर्ज ठगी और रंगदारी के मामले में आरएस 50 हजार का इनामी घोषित अभियुक्त सुरजीत कुमार को एसटीएफ ने लखनऊ से मंगलवार 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और रियल एस्टेट के नाम पर ठगी करने के आरोप में वांछित चल रहा था। STF ने बुधवार 11 बजे बताया कि आगे की कार्रवाई और पूछताछ किदवई नगर की पुलिस करेगी।