कानपुर: सचेंडी में काली स्कार्पियो सवार दो युवकों ने किशोरी का किया अगवा और दुष्कर्म, भाई का आरोप- एक पुलिसकर्मी भी शामिल
सचेंडी में सोमवार मंगलवार देर रात काली स्कार्पियो सवार दो युवकों ने एक गांव की किशोरी को अगवा कर लिया। एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। गांव के बाहर युवती को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के भाई का आरोप है कि,आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है।जेसीपी ने मंगलवार रात 10.30 बजे इस प्रकरण जानकारी दी कि जांच की जा रही है।