भोपाल गोमांस मामला: महापौर मालती राय के बंगले पर बजरंग दल का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग भोपाल में गोमांस मामले को लेकर सियासी और सामाजिक तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग दल के कार्यकर्ता महापौर मालती राय के बंगले पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंगले के बाहर कालिख पोतकर आक्रोश जताया |