जगदलपुर: आरपीएफ जगदलपुर ने किया सराहनीय कार्य, ट्रेन में खोए ट्रॉली बैग को ढूंढकर महिला को किया सुपुर्द
जगदलपुर में आरपीएफ को ड्यूटी अवधि के दौरान एक महिला निबेदिता पांडा निवासी भीमसाही, पापड़ाहांडी, नबरंगपुर, ओडिशा से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 18107 के फ्रंट जनरल कोच में उनका हरे रंग का ट्रॉली बैग जिसमें कपड़े एवं सोने के झुमके थे छूट गया है। वह अपनी माता के साथ सामान्य टिकट के माध्यम से संबलपुर से जगदलपुर तक यात्रा कर रही थीं।