गुण्डरदेही: परसदा रेलवे क्रॉसिंग में करोड़ों खर्च कर बनाए गए अंडर ब्रिज में राहगीरों को नहीं मिल रही सुविधा, पानी भरने से परेशान
शासन द्वारा राहगीरों की सुविधाके लिए लाखों करोड़ों रुपया ख़र्च कर कई स्थानों पर ओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है जिससे राहगीर अपने निश्चित स्थान में समय पर पहुँच जाए लेकिन गुण्डरदेही ब्लॉक केग्राम परसदा रेलवे क्रॉसिंग में बनाए गए अंडरब्रिज में इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है राहगीरों ने बताया कि अभी हल्की बारिश से हुआ है और अंडर ब्रिज में पानी भर गया है जिससे राहगीरों को आने जाने में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जबकि अभी मेन बारिश केमौसम का आना बाक़ी है उसमें यह समस्या और बढ़ सकती है