बेहट: गागलहेडी हाईवे किनारे फल ठेले हटाने पर हुई भिड़ंत, पुलिस ने की कार्रवाई में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर थाना गागलहेडी की टीम ने हाईवे किनारे फल के ठेले हटाने के प्रयास के दौरान शांति भंग करने वाले छह अभियुक्तों को मंगलवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है। NHAI पैट्रोलिंग टीम के साथ श्रमरत पुलिस को सूचना मिली कि ठेले जनता के आवागमन में बाधा डाल रहे हैं।