हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने कई गांवों में दी दबिश, 2300 लीटर लाहन नष्ट कर 8 कच्ची भट्ठियों को किया ध्वस्त
हनुमानगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को कई गांव में दबिश दी। मौके से विभाग ने 2300 लीटर उत्तेजित लाहन नष्ट किया और आठ कच्ची भट्ठियों को भी ध्वस्त किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।