औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कुअर निवासी युवक 18 माह से न्याय पाने के लिए काट रहा चक्कर, लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कुअर निवासी हरि कृष्ण ने गांव के लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि लेखपाल की शह पर दबंग उनके खेत पर कब्जा किए हुए हैं। बताया कि इसकी शिकायत उसने कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की मगर कोई भी सुनवाई नहीं हुई।