तेंदूखेड़ा आस्था के प्रमुख सिद्ध क्षेत्र टपका धाम में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सम्मिलित हुए। इसके साथ ही बुधवार की शाम 5 बजे 20 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण से भविष्य में सामाजिक सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन सिद्ध धाम में हो सकेंगे।