सफीपुर: फतेहपुर चौरासी में जन चौपाल का आयोजन, राजस्व व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, शिकायतें सुनी गईं
Safipur, Unnao | Jun 16, 2026 उन्नाव के फतेहपुर चौरासी ब्लॉक मुख्यालय में जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 5 बजे चौपाल में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार और ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद ने शिरकत की। इस दौरान स्वास्थ्य, किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं