लाडपुरा: कोटा कोचिंग छात्रा ने पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी कारणों की जांच में
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 कोटा के जवाहर नगर इलाके में बुधवार को कोचिंग छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपनी मां और भाई के साथ एक फ्लैट में रह रही थी। छात्रा बागिशा तिवारी रीवा मध्य प्रदेश के निवासी थी जो की कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। संभावना जताई जा रही है की पढ़ाई में तनाव की वजह से उसने सुसाइड किया है।