लाडपुरा: मंडाना इलाके में फैक्ट्री के बाहर से बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कोटा ग्रामीण के मंडाना इलाके से दिनदहाड़े फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। मंडाना गांव निवासी मनीष मेघवाल ने बताया कि उसने फैक्ट्री के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक चोर बाइक चुराता हुआ नजरआया।