लाडपुरा: कोटा संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने संभाला कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का कार्यभार
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए आदेश के बाद कोटा संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने बुधवार को कोटा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। आज कार्यभार ग्रहण करने के दौरान यूआईटी के सचिव कुशल कोठारी और अन्य अधिकारी भी कार्यालय में मौजूद रहे। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद उर्मिला राजोरिया ने अधिकारियों से चर्चाएं भी की।