लाडपुरा: कोटा खेरली फाटक इलाके में स्टेशन रोड पर खड़ी कार हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कोटा के भीमगंजमंडी थाना इलाके में सड़क पर खड़ी कार चोरी हो गई। बुधवार को इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें चोर कार के आसपास घूमता हुआ नजर आया है जिसके बाद मौका पाकर उसने कार का गेट खोला और कार चुरा कर फरार हो गया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।