चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत स्थित सुनसुनिया गांव स्थित दीनदयाल शिशु मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे हुई। इसमें श्री हरि वनवासी विकास समिति के जिला निरीक्षक हीरालाल महतो एवं संकुल प्रमुख लालटू नमाता की उपस्थिति में पुरानी समिति को भंग करते हुए नई प्रबंध समिति का गठन किया गया।