रावतभाटा: रावतभाटा की भील बस्ती में पानी का संकट, 60 घर एक हैंडपंप के सहारे बेहाल
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा की ग्राम पंचायत एकलिंगपुरा के मोहना गांव स्थित भील बस्ती में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 60 घरों की आबादी एक खराब हालात वाले हैंडपंप के भरोसे है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन का लाभ अब तक बस्ती तक नहीं पहुंचा। लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं जबकि जलदाय विभाग ने जल्द वैकल्पिक व्