धनघटा: आजादी के 7 दशक बाद भी विकास को तरस रहा बिशुनपुर, ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
संत कबीर नगर। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत कोल्हू गाढ़ा के राजस्व गांव बिशुनपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी चुनाव का बह