बरेली: बंद घर में मिली महिला की लाश, बच्चों के स्कूल जाते ही हुआ बड़ा कांड
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में 40 वर्षीय गीता यादव का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। पति आर्मी में पंजाब में तैनात हैं और बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में भतीजी शीतल पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर जाकर देखा तो गीता अचेत पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे।