नरपतगंज: नाथपुर में मवेशी चोरी से पूर्व चाकू लेकर दहशत फैलाने के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर में मवेशी चोरी से पूर्व चाकू लेकर दहशत फैलाने के आरोप में स्थानीय ग्रामीणों ने बाइक सवार चार युवक को पकड़कर नरपतगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जहां पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा।