जशपुर: नवाटोली में श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ, डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया उद्घाटन
जिला मुख्यालय जशपुर के नवाटोली में श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ डीआईजी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी कार्यों सहित अन्य परिवहन सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही आम नागरिकों को सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी।