कटनी नगर: RTO विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 7 बसें और 2 स्कूल बसों के फिटनेस रद्द, कूठला क्षेत्र में हुई जांच
कुठला थाने के सामने आरटीओ विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जिसमे 7 बसों को जप्त किया इसके साथ ही 2 स्कूल बसों का फिटनेस रद्द किया गया है।यह कार्यवाही आज बुधवार दोपहर 2 बजे की गई। इस कार्यवाही से बस चालको में हड़कंप की स्थिति रही।