कटनी नगर: सुर्खी मोड इलाके में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी घायल
कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सुर्खी मोड इलाके में एक सड़क हादसा हो गया जिस पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार पति-पत्नी घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है