कटनी नगर: सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचा, मझगवाँ रोड पर हुई घटना
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत माजरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी जानकारी के अनुसार एक ट्रक जिसका टायर फटने के कारण ट्रक चालक और कंडक्टर सड़क किनारे खड़े हुए थे इसी दौरान एक ट्रक यहां से गुजरा जो युवक को टक्कर मारते भाग निकला, घटना आज गुरुवार शाम 4:20 मिनट पर घटित हुई। हाईवे एंबुलेंस 1033 से घायल जिला अस्पताल पहुँचा।