हैदरगढ़: कोरीना गांव में पुरानी रंजिश और खेत विवाद के चलते खूनी संघर्ष, चार घायल, दो की हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
त्रिवेदीगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर के कोरीना गांव में पुरानी रंजिश और खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार करीब 10 बजे जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि खेत की साफ-सफाई कर रहे एक पक्ष पर करीब 10 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।