कुचायकोट: थाना के मौजे सिरिसिया गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया जख्मी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजे सिरिसिया गांव में मामूली विवाद को लेकर विजय कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद से पीड़ित कुचायकोट थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आपबीती सुनाई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे दी गई।