सेन्हा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सेन्हा अरु पंचायत सचिवालय भवन में संचालित शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।
लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सेन्हा के अरु पंचायत सचिवालय भवन में संचालित शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं, आवेदन पत्र का पोर्टल पर अपलोड करना समेत बिंदुओं का अवलोकन किया।