बांदा: जसईपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा और साली की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 21, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसईपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार जीजा और साली की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक युवक और मृतिका युवती के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मे रखवा दिया है।