बांदा: शहर के इंदिरा गांधी पार्क में लगी इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाकर सही जगह न रखने पर कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश
Banda, Banda | Dec 21, 2025 बांदा शहर के इंदिरा गांधी पार्क मे लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सुंदरीकरण के लिए हटाने व सुरक्षित जगह न रखे जाने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताकर प्रदर्शन किया है। और एक हफ्ते के अंदर पार्क मे नई प्रतिमा लगवाने व यहां पर साफ सफाई करवाने की कांग्रेसियों ने मांग की है। नहीं तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आंदोलन करने की बात कही है।