सुपौल: सुपौल में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अलर्ट, रात्रि गश्ती तेज, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी
Supaul, Supaul | Apr 4, 2026 सुपौल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि के समय पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।