अमरोहा: अमरोहा में नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर गहरी चोट के निशान से हत्या की आशंका
Amroha, Amroha | May 9, 2026 अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जोया ब्लॉक के गांव श्यामपुर के पास गंगा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।