सासाराम: नगर थाना सासाराम की पुलिस ने नएका गांव से महिंद्रा ट्रैक्टर के नक़ली पार्ट्स किये बरामद
Sasaram, Rohtas | Mar 21, 2024 सासाराम नगर थाना की पुलिस ने नएका गांव से बीती रात भारी मात्रा में महिंद्रा ट्रैक्टर के नकली पार्ट्स बरामद किये हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिंद्रा ट्रैक्टर के नक़ली पार्ट्स की बरामदगी के मामले को लेकर दो लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। साथ ही नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।